देश

कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, हफ्ते में उन्हें अब सिर्फ 4.5 दिन ही काम करना होगा

 न्यूज़ धमाका // अधिकारियों ने बताया है कि जनवरी 2022 से सरकारी निकायों में नेशनल वर्किंग वीक अनिवार्य होगा. इसका मकसद लोगों के जीवन में वर्क-लाइफ बैलेंस और आर्थिक प्रतिस्पर्धा में सुधार करना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक संयुक्त अरब अमीरात खाड़ी का एकमात्र ऐसा देश बन जाएगा जहां शनिवार और रविवार को पूरी छुट्टी होगी. अरब दुनिया के बाहर ऐसा ही है. लेकिन अब संयुक्त अरब अमीरात भी इसी रास्ते पर आ गया है. संयुक्त अरब अमीरात में अब सप्ताहांत शुक्रवार को दोपहर में शुरू होगा क्योंकि मुस्लिम देशों में यह प्रार्थना का दिन माना जाता है.

सभी सरकारी विभागों को 1 जनवरी 2022 से नियमों का पालन करना होगा. यूएई मीडिया ऑफिस के ट्वीट मुताबिक सोमवार से गुरुवार आठ घंटे का वर्किंग डे रहेगा. हालांकि सरकार के इस नए नियम का प्राइवेट क्षेत्र पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!