
शहर के 70 वार्डों में साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक ठीक करने के लिए रायपुर नगर निगम ने सफाई संसाधन बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।इसके लिए निगम ने पंद्रहवे वित्त आयोग से मिले सात करोड़ रुपये से वाहन खरीदने की योजना बनाई है।साफ-सफाई के लिए शहर की जरूरत को ध्यान में रखकर जेसीबी, पोकलेन मशीन के साथ ही डंपर, कचरा ढोने के लिए टाटा 407 वाहन खरीदा जाएगा।
इसके लिए टेंडर निकालने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। वर्तमान में निगम की स्वास्थ्य विभाग शहर की साफ-सफाई और नालियों से निकलने वाले कचरे को उठाने और ढोने के लिए किराए के ट्रैक्टर से काम चला रही है। साफ-सफाई में निगम को हर महीने 70 लाख रुपये खर्च करना पड़ता है। निगम के पास जो वाहन उपलब्ध है, उनमें से ज्यादातर पुराने होने के कारण खस्ताहाल है। रखरखाव नहीं होने से इनका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।
राजधानी रायपुर की सड़कों की साफ-सफाई ठेके पर मैकेनाइज्ड सिस्टम से कराया जा रहा है। इसके एवज में निगम को हर महीने लाखों रुपये खर्च करने पड़ते है। चूंकि रायपुर नगर निगम स्वच्छता रैकिंग में अपना बेहतर प्रदर्शन जारी रखना चाहती है, लिहाजा इसके लिए साफ-सफाई के लिए आवश्यक संसाधनों के पुख्ता इंतजाम करने की हर बार कोशिश कर रही है।
राज्य सरकार से भी इसके लिए करोड़ों रुपये का बजट मिल रहा है। हाल ही में पंद्रहवें वित्त आयोग से मिले सात करोड़ रुपये से महापौर एजाज ढेबर ने जेसीबी, पोकलेन मशीन के साथ ही डंपर, कचरा ढोने के लिए टाटा 407 वाहन खरीदने की योजना बनाई है। जल्द ही इसके लिए टेंडर जारी किया जाएगा। निगम के अधिकारियों का कहना है कि सफाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए जेसीबी, पोकलेन मशीन के साथ ही डंपर, कचरा ढोने के लिए टाटा 407 वाहन खरीदी का प्रस्ताव बनाया गया है।जल्द से जल्द इसके लिए टेंडर जारी करने की कार्रवाई पूरी की जाएगी।
नगर निगम के 70 वार्डों में 3865 सफाई कामगार कार्यरत है। इनके द्वारा सड़क सफाई, नाली-नाला सफाई कार्य, सेप्टिक टैंक क्लिनिंग, जीवीपी हटाने का कार्य, सार्वजनिक स्थानो की सफाई, सेनिटाइजेशन, जल स्रोतो,नदी एवं तालाब के आसपाास की सफाई, शहर के समस्त वार्डो में मच्छर उन्मूलन हेतु प्रात: एंटी लार्वा और सायंकाल फांगिग किया जाता है।
ये वाहन खरीदे जाएंगे
जेसीबी- 23
डंपर- 30
टिप्पर- 4
टेंक्ट्रर ट्राली- 65
मिनी टिप्पर-110
हेण्ड ट्राली- 98
सक्शन कम जेटिंग मशीन-चार
सक्शन मशीन-चार से रात्रीकालिन सफाई
बनाया गया है प्रस्ताव
सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नगर निगम जेसीबी, पोकलेन मशीन के साथ ही डंपर, कचरा ढोने के लिए टाटा 407 वाहन खरीदी का प्रस्ताव बनाया गया है।जल्द से जल्द इसके लिए टेंडर जारी किया जायेगा।
