कांकेर न्यूज़ धमाका /// बस्तर संभाग में नक्सलियों से लोहा लेने के लिए पुलिस प्रशासन ने बस्तर फाइटर के अंतर्गत परलकोट क्षेत्र के स्थानीय युवाओं को गोंडाहूर थाना क्षेत्र में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।इसमें कांकेर जिले के परलकोट क्षेत्र से लगभग 200 युवाओं को भर्ती के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है पुलिस प्रशिक्षण कांकेर पुलिस अधीक्षक शलभ सिंहा के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र पटेल तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में गोंडाहूर पुलिस ग्राउण्ड में दिया जा रहा है।छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर में कांकेर जिला प्रशासन की पहल पर जल्द ही स्थानीय युवाओं को पुलिस में भर्ती होने का मौका मिलेगा। इसके लिए युवाओं को गोंडाहूर पुलिस मैदान में शारीरिक और लिखित परीक्षा के लिए मुफ्त प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
