कोरबा न्यूज़ – बरसात आते ही पुटू मिलना शुरू हो गया है. वहीं कोरबा जिले में पुटू की सब्जी खाने से एक ही परिवार के 4 लोग बीमार पड़ गए हैं. पुटू खाने से सभी उल्टी दस्त से परेशान होने लगे. जिसके बाद हालत बिगड़ने पर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह मामला हरदी बाजार गांव का है.मिली जानकारी के अनुसार, हरदी बाजार निवासी हरिश्चंद्र मिरी का परिवार शुक्रवार की रात पुटू की सब्जी बनाकर खाया और खाने के बाद परिवार सो रहा था. इसी बीच देर रात करीब 3 बजे परिवार के सदस्यों में अचानक पेट दर्द चालू हो गया. पेट दर्द चालू होते ही बेचैनी घबराहट होने लगा तबीयत बिगड़ते देख 4 लोगों को तत्काल हरदी बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जिसमें संगीता बाई मिरी, प्रेमलता मिरी, चंपा बाई मिरी एवं मुकेश कुमार मिरी को भर्ती तीनों गया. डाक्टर और स्टॉफ नर्स के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. चार लोगों में से एक संगीता बाई की हालत गंभीर है जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि जंगली सुवामुंडी नामक पुटू खाने से परिवार के लोग बीमार पड़े हैं. फिलहाल, सभी का इलाज जारी है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहायक चिकित्सा अधिकारी युधेश सांडे ने लोगों को संदेश देते हुए कहा कि बारिश के समय जंगली पुटू ना खाएं और अपने आसपास को साफ सुथरा बनाकर रखें. गढ्ढों में पानी भरने ना दें इससे मच्छर पैदा होता है. जिससे अनेक प्रकार की बीमारियांहो जाती है. इसलिए अपने घर के आस-पास को स्वच्छ बनाए रखें. तबीयत खराब होने पर और सांप, बिच्छू काटने पर फूक झाड़ के चक्कर में ना पड़े तत्काल अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराएं.
Chhattisgarh News Dhamaka Team
अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव //
18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता
Read Next
July 26, 2026
करंट की चपेट में आकर मौत: पत्नी से विवाद के बाद खंभे पर चढ़ा था पति, जांच में जुटी पुलिस
July 21, 2026
जिला अस्पताल में हड़कंप: डॉक्टर की टेबल के नीचे फन फैलाए बैठा था कोबरा, VIDEO देखकर दहल जाएगा आपका भी दिल
July 20, 2026
सज चुका था मंडप, बारात भी पहुंच गई… तभी पुलिस ने रुकवा दी 13 साल की दुल्हन और 15 साल के दूल्हे की शादी
July 19, 2026
जुड़वा बच्चे होने की खुशियां मातम में बदलीं: एक नवजात की मौत पर मचा हंगामा, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप
July 12, 2026
आधी रात बाइक पेट्रोलिंग, उपद्रवियों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, कराया उठक-बैठक गुंडागर्दी पर पुलिस का शिकंजा
June 11, 2026
पानी टंकी पर चढ़े युवक से मचा हड़कंप, पुलिस पर लगाए आरोप; घंटों चला समझाइश का दौर
October 15, 2025
SECL खदान में बारूद गाड़ी का टायर फटा, एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
October 14, 2025
कोरबा: पैसों के लिए युवक ने रची लूट और अपहरण की झूठी कहानी, खुद किया ब्लेड से हमला
October 13, 2025
प्राइवेट स्कूल के टीचर ने मालगाड़ी के सामने कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
October 13, 2025

