रायपुरछत्तीसगढ

पूर्व मंत्री डा. रमन सिंह : बोरा नहीं दे पा रही सरकार धान क्या खरीदेगी

रायपुर न्यूज़ धमाका /// राज्य सरकार पर पूर्व मुख्यमंत्री डाक्टर रमन सिंह ने बड़ा हमला बोला है। 27 जनवरी से शुरू हो रहे ‘ग्लोबल इंवेस्टगढ़ छत्तीसगढ़’ नामक आयोजन पर सरकार को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा है कि राज्य की आर्थिक हालत इतनी खराब हो गई है कि जो भी इन्वेस्टमेंट करेगा वह चिंतित होगा। नया इन्वेस्टमेंट आने की स्थिति छत्तीसगढ़ में नहीं है।

यहां की कानून व्यवस्था लचर है, लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति काफी बुरी है। अच्छे-अच्छे हिम्मत नहीं करते कि यहां पर आकर अपना इन्वेस्टमेंट करें। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने धान खरीदी को लेकर भी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। पूर्व सीएम डा. रमन ने कहा है कि सरकार के पास न प्लांनिग है, न योजना, न कोई व्यवस्था।

10 दिन के अंदर धान खरीदी में दिखेने लगेगी अव्यवस्था। इसके अलावा शौर्य दिवस समारोह में शामिल होने के लिए कवर्धा जाते हुए डा. रमन ने सिमगा में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जो सरकार बोरा दपलब्ध नहीं करा पा रही है, वो धान क्या खरीदेगी। धान खरीदी के पहले ही हफ्ते में सरकार हांफने लगेगी। अभी तो गोबर खरीदी कई जगह बंद हो गई है, धीरे से धान खरीदी भी बंद हो जाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!