कवर्धाछत्तीसगढ

कवर्धा : शौर्य दिवस में साधु-संतों सहित विहिप, आरएसएस व भाजपा के दिग्गजों सहित , पूर्व मंत्री रमन सिंह शामिल

Story Highlights
  • विहिप के प्रमुख पदाधिकारियों सहित 1 लाख से अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान। पूर्व CM डॉ रमन सिंह सहित भाजपा के कई दिग्गज होंगे शामिल। कार्यक्रम के चलते स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद। राजनांदगांव रोड से ही कर सकेंगे शहर में प्रवेश बाकि सभी सीमाएं सील। करीब 12 सौ पुलिस जवानों का चप्पे चप्पे पर रहेगी तैनाती।

जव्र्धा न्यूज़ धमाका /// ज्जिले में आज हिन्दू शौर्य जागरण महासभा के आयोजन स्थल करपात्री मैदान में संतो का उद्बोधन कार्यक्रम होगा। जिसमें विहिप, आरएसएस, बजरंग दल के अलावा CM डॉ रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, संगठन महामंत्री पवन साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल समेत कई बड़े नेता भी शामिल होंगे।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस की चिंता बढ़ गई है। रविवार को जिला प्रशासन ने रूटचार्ज भी जारी किया है। कवर्धा शहर के स्वामी करपात्रीजी स्टेडियम में होने वाले विश्व हिन्दू परिषद के शौर्य जागरण संकल्प महासभा की सभी तैयारियां हो गई है।

इस आयोजन में कवर्धा सहित प्रदेशभर से एक लाख से ज्यादा हिन्दुओं के पहुंचने का अनुमान हैं। महासभा के आयोजन को लेकर विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल तथा दूसरे हिन्दूवादी संगठनों द्वारा कई दिनों से तैयारी की जा रही थी। शहर के मुख्य मार्ग सहित सभा स्थल को केसरिया ध्वज से पटा दिया गया है

कई साधु-संतों के शामिल होने की बातें भी सामने आई है। आयोजन को लेकर विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा ने बताया कि हिन्दू शौर्य जागरण संकल्प महासभा की तैयारी हो गई है। वर्मा ने बताया कि आयोजन में महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती, आचार्य राजीव लोचन महाराज, राम बालकदास महात्यागी आदि संतों का उद्बोधन होगा।

हिन्दू महासभा के आयोजन को लेकर पुलिस विभाग विशेष सतर्कता बरत रही है। दो माह पहले झंडा विवाद के बाद कवर्धा शहर कर्फ्यू लगाना पड़ा था। हिंसा की आग दो समुदायों के बीच फैल गई थी। ऐसे में फिर से शहर में शांति बनी रहे इसके लिए 3 बटालियन से कमांडेड, 9 जिलों के एडिशनल SP और 15 DSP समेत कुल 1 हजार से अधिक जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। शहर समेत आसपास के पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी स्कूल- कॉलेज को एक दिन के लिए बंद करने का आदेश जारी किया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!