उत्तर प्रदेशगोरखपुर

मुख्यमंत्री के पास पहुंचा एक युवक, हाथ जोड़कर कहा, ‘महाराज जी मुझे चपरासी बना दीजिए, नौकरी नहीं होने के कारण शादी नहीं हो पा रही है’

6/12/2021

गोरखपुर न्यूज़ धमाका // मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौरे पर आए थे. जनता दरबार रविवार को भी गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में लगा. इस दौरान सीएम के सामने एक ऐसा अनोखा मामला आया जिसे सुन मुख्यमंत्री योगी भी अपनी हंसी रोक नहीं सके. फरियाद करने पहुंचे व्यक्ति ने जब कहा कि महराज जी मुझे नौकरी दे दीजिए, नौकरी नहीं होने के कारण शादी नहीं हो पा रही है. उसकी यह बात सुनते ही वहां मौजूद सभी फरियादी हसने लगाने लगे.

यहाँ वक्ती  भटहट का रहने वाला सूरज नाम का फरियादी जनता दरबार में पहुंचा. वह कभी कभार मंदिर आता जाता रहता है. इस नाते मुख्यमंत्री उसे पहले से जानते हैं. उसको देख सीएम ने पूछा बताओ कैसे आना हुआ. फरियादी ने सीएम योगी के सामने हाथ जोड़कर कहा कि महाराज जी, मुझे चपरासी की नौकरी दे दीजिए. सीएम योगी ने कहा कि तुम तो नेता हो तुम्हें चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांगना चाहिए. क्या करोगे नौकरी लेकर. तब उसने कहा कि महराज जी नौकरी नहीं होने की वजह से मेरी शादी नहीं हो पा रही है. शादी बहुत जरूरी है मेरे लिए. इस लिए मुझे नौकरी दे दीजिए. मैं इसकी वजह से बहुत परेशान रहता हूं.

फरियादी की बात सुनते ही जनता दर्शन में हसने लगे. मुख्यमंत्री भी खूब हंसे. वहां मौजूद अधिकारी भी ठहाके लगाने लगे. थोड़ी देर के लिए जनता दरबार का माहौल ही बदल गया. हालांकि इसके बाद सीएम योगी ने फरियादी की समस्या से जुड़ी लिखित शिकायत हाथ में ली, और उसकी समस्या के निस्तारण का भी भरोसा दिलाया. इतने लोगों की योगी ने सुनी फरियाद गोरखनाथ मंदिर के हिंदु सेवाश्रम और यात्री निवास में लगे जनता दर्शन में अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर करीब 175 फरियादी पहुंचे

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!