छतीसगढ़रायपुर

पूर्व गृह मंत्री कंवर ने मोदी और शाह को लिखा पत्र,राइस मिलर्स की समस्याओं का निराकरण करने की मांग

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने राइस मिलर्स को बकाया राशि देने की मांग की है।  साथ ही पूर्व सरकार की बनाई गई गलत नीतियों को भी सुधारने का आग्रह किया है। पूर्व मंत्री कंवर ने राइस मिलर्स की समस्या का निराकरण करने की मांग की है।

दरअसल, पूर्व मंत्री ननकीराम ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा कि, राइस मिलर्स को सरकार की अनदेखी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व सरकार की गलत नीतियों के कारण तीन सालों से बकाया राशि का भुगतान नही हुआ है। आगे उन्होंने कहा कि, पूर्व सरकार की गलती को वर्तमान की सरकार भी दोहरा रही है। जिससे नुकसान हो सकता है। 

letter

राइस मिलर्स को अनदेखा कर रही सरकार 

पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने लिखा कि, प्रदेश सरकार गरीबों को सस्ता अनाज उपलब्ध करा रही है उसे राइस मिलर कहते है। राइस मिलर्स को प्रदेश सरकार की उपेक्षा का शिकार होना पड़ रहा है। यदि इन्हें काम का पैसा तीन साल से नहीं मिलेगा तो इतनी बड़ी इन्डीस्ट्री कैसे चलेगा। पूर्व की सरकार ने किसान राइस मिल डाली थी जो प्रशासन की गलत नीति के कारण बंद हो गई। अब की सरकार वही नीति दोहरा रही है। इससे ऐसा लगता है कि, राइस मिल को बंद कराकर अप्रत्यक्ष रूप से शासन किसनों के धान को खरीदने हेतु इच्छुक नहीं है।

बकाया राशि भुगतान करने का किया आग्रह 

पूर्व मंत्री ननकीराम ने लिखा कि,  किसान धान का उठाव नहीं होने के कारण अपने धान को समिति में नहीं बेच पा रहे हैं। जिसके कारण उनमें आक्रोश है। जिसका परिणाम हमें वर्तमान निकाय चुनाव एवं पंचायत चुनाव में देखा जा सकता है। आगे उन्होंने सरकार से राईस मिलरों का बकाया राशि का भुगतान करने का आग्रह किया। इस बिगड़ती हुई व्यवस्था का संज्ञान लेवे। अन्यथा इस विषय में हमारी पार्टी को अप्रत्याशित नुकसान होने की संभावना है। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!