छतीसगढ़बलरामपुर

धान कटाई के दौरान आग लगने से बड़ा हादसा, फसल और ट्रैक्टर थ्रेसर मशीन जलकर खाक

 बलरामपुर न्यूज धमाका – धान मिसाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया. यहां धान मिसाई कर रहे ट्रैक्टर और थ्रेसर में अचानक आग लग गई. जिससे ट्रैक्टर और थ्रेसर जलकर खाक हो गए. वहीं आग लगने से फसलों को भी नुकसान हुआ है. बताया जा रहा है कि दहेजवार में किसान के खलिहान में धान की मिसाई की जा रही थी. फिलहाल आग लगने की वजह साफ नही हो पाई है. घटना बलरामपुर कोतवाली थाना क्षेत्र की है.

जानकारी मुताबिक, खेत में धान मिसाई कर रहे ट्रैक्टर और थ्रेसर में आग लग गई. पहले ट्रैक्टर के इंजन में आग लगी, जिसके बाद ,फसल भी जलकर खाख हो गई. फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. हालांकि इंजन में शार्ट शार्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. वहीं राजस्व की टीम आगजनी से हुए क्षति का आंकलन करने में जुटी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!