रायपुरछत्तीसगढ

पार्षद दल के साथ जाएंगे दिल्ली पूर्व मंत्री राजेश मूणत

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- धरना स्थल पर 3 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि अगर चौपाटी हटाने को लेकर निर्णय नहीं लिया गया तो नगर निगम भाजपा पार्षद दल के सदस्यों के साथ दिल्ली कूच करेंगे केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर स्थिति से अवगत कराएंगे चौपाटी के नाम पर पहले ही गार्डन तालाब बर्बाद कर चुके हैं अवैध रूप से बन रही चौपाटी की स्वीकृति या दस्तावेज है.

तो उसे महापौर क्यों सार्वजनिक नहीं कर रहे स्मार्ट सिटी के फंड का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा प्रदेश व शहर की जनता जान रही है कि चौपाटी किन लोगों को सौंपने के उद्देश्य से निर्माण किया जा रहा है इसके पूर्व भी बूढ़ा तालाब,मरीन ड्राइव आम जनता के सामने ताजा उदाहरण है.

महापौर और कांग्रेस पार्टी चाहे कुछ भी कर ले चौपाटी के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे चाहे इसके लिए हमें जान क्यों न गवानी पड़े बैजनाथ पारा छोटापारा जैसे ठिकानों में देर रात तक दुकानें खुलती हैं लेकिन बाकी जगहों में 11 बजे दूसरे क्षेत्रों में लोगों पर डंडा बरसाया जाता है महापौर की नीयत और नियति दोनों को शहर की जनता समझ चुकी है पूर्व मंत्री मूणत ने कहा कि आम जनता कांग्रेस के हिसाब का पुलिंदा बांध चुकी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!