छतरपुरमध्यप्रदेश

80 हजार में मुंहबोले भाई ने युवती को बेचा , करवाया नकली शादी , 6 आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर न्यूज़ धमाका घटना 30 सितंबर की है। जिले के मातगुवा थाने में युवती ने पहुंचकर पुलिस को बताया कि वह जबलपुर की रहने वाली है। उसने 8वीं तक पढ़ाई की है। एक दिन उसका मुंहबोला भाई जयप्रकाश पटेल, पप्पू गंधर्व, डाल सिंह के साथ घर आया। उसने युवती को कहा कि वो उसकी शादी अच्छे परिवार में करवा देगा। उसने जबलपुर की किसी समाजसेविका मैडम का जिक्र किया। आरोपी ने युवती को बताया कि युवक शादी के लिए तैयार है।इसके बाद चारों 18 सितंबर को शादी करने छतरपुर आए। चारों उसे छतरपुर कोर्ट ले गए। जहाँ दो युवक पहले से मौजूद थे। थे इनमें एक का नाम पप्पू, निवासी मातगुवा और दूसरे का नाम संतोष पाल, निवासी सहस नगर था। सभी ने कहा कि संतोष से उसकी शादी कराई जा रही है। लड़का विकलांग होने की वजह से लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। आरोपियों ने युवती को झांसे में लेते हुए कहा कि उसके शरीर पर मत जाओ। बहुत पैसे वाला है हर पल खुश रखेगा। झांसे में आकर लड़की ने शादी के लिए मान गई। इसके बाद डाल सिंह लड़की का भाई बनकर शादी के कागज तैयार करवाकर उन पर लड़की और संतोष के दस्तखत ले लिए। इसके बाद चारों जयप्रकाश पटेल, पप्पू गंधर्व, वीरेंद्र यादव और डाल सिंह वहां से चले गए। छतरपुर पुलिस ने नकली शादी और देह व्यापार के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी पर लड़की को बेचकर उसकी नकली शादी कराने का आरोप लगा है। यह कारनामा लड़की के मुंहबोले भाई ने किया है। लड़की शादी के बाद जब ससुराल पहुंची तो पता चला कि उसके मुंहबोले भाई ने उसे 80 हजार रुपए में देह व्यापार के लिए उसे बेचा है।लड़की जैसे-तैसे आरोपियों की कैद से भाग निकली और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई उसके बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की छानबीन करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है

मामले का खुलासा


शादी के बाद युवती और संतोष पाल सहस नगर चले गए। वहां एक महिला मिली जिसे संतोष भाभी बुलाता था। उसने लड़की को बताय कि मां की हालत खराब है। पीड़िता ने ये बात पति संतोष को बताई। युवती ने उसे उन्हें देखने चलने की बात कही। इसके बाद संतोष ने खुलासा किया कि उसने उसे देह व्यापार के लिए उन चारों से 80 हजार रुपए में खरीदा है। अब कहीं नहीं जा सकती। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को घर के अंदर बंद कर दिया। लड़की शुक्रवार को मौका मिलते ही भाग निकली। युवती थाने में जाकर पूरी कहानी बताई। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!