दिल्लीगुरुग्राम

गुरुग्राम में तेज रफ्तार कार सड़क किनारे ईंटों से टकराई, पांच दोस्तों की मौत

दिल्ली न्यूज़ धमाका // दिल्ली से सटे शहर गुरुग्राम में गुरवार को भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें पांच दोस्तों की मौत हो गई और एक गंभीर घायल है। यह हादसा रात करीब एक बजे गुरुग्राम के गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन के पास हुआ। एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार सड़क किनारे रखी ईंटों से टकराकर पलट गई जिससे उसमें सवार छह लोगों में से पांच की मौके पर ही मौत हो गई। छटा व्यक्ति गंभीर घायल है जिसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृ़तकाें की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव अस्पताल में पहुंचाकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ये सभी शादी समारोह से लौट रहे थे और सभी दोस्त थे। इनके पास ऐसा कोई पहचान पत्र नहीं मिला है जिससे उनकी पहचान हो सके। गाड़ी का नंबर HR 82 3461 है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!