जशपुर न्यूज धमाका – ज़िले के कोल्हेनझरिया चौकी क्षेत्र में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी संकेत साय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पीड़िता (21) ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2021 में आरोपी अपने रिश्तेदारों के घर पढ़ाई करने आया था, तभी दोनों की जान-पहचान हुई। 28 जुलाई 2021 को संकेत ने शादी का वादा कर पहली बार शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद आरोपी ने लगातार 3–4 साल तक शादी का भरोसा दिलाकर दुष्कर्म किया।
9 जून 2024 को आरोपी पीड़िता को अपने घर ले गया और पत्नी बनाकर रखने की बात कही, लेकिन जुलाई 2024 में काम के बहाने केरल और गोवा चला गया तथा बातचीत बंद कर दी। बाद में जब पीड़िता ने उसके घर जाकर शादी करने को कहा तो उसने इंकार कर दिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। चौकी प्रभारी टेकराम सारथी और टीम ने मामले की कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई।



