छतीसगढ़गरियाबंद

छत्तीसगढ़ के युवक को गलती से अलॉट हुआ क्रिकेटर रजत पाटीदार का मोबाइल नंबर, विराट-एबी डिविलियर्स के आए कॉल गरियाबंद

गरियाबंद न्यूज धमाका – ज़िले के माडागांव में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक स्थानीय युवक को गलती से टीम इंडिया के क्रिकेटर रजत पाटीदार का पुराना मोबाइल नंबर अलॉट हो गया।

28 जून 2025 को मनीष नामक युवक ने देवभोग के एक मोबाइल सेंटर से नया सिम खरीदा। इस सिम के साथ मिला नंबर 81032776** पहले रजत पाटीदार के नाम पर पंजीकृत था। कुछ ही दिनों में मनीष को विराट कोहली, यश दयाल, और एबी डिविलियर्स जैसे क्रिकेटरों के कॉल आने लगे।

शुरुआत में मनीष और उसका भाई खेमराज इसे मजाक मान रहे थे, लेकिन मामला गंभीर होते ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच में पता चला कि रजत पाटीदार का नंबर 90 दिनों तक बंद रहने के बाद कंपनी ने नए ग्राहक को जारी कर दिया था।

रजत पाटीदार ने खुद मनीष से संपर्क कर सिम वापस मांगा। पुलिस की मध्यस्थता से सिम क्रिकेटर के पते पर वापस भेज दिया गया। मनीष और खेमराज इस घटना को अपनी ज़िंदगी का यादगार पल मानते हैं और उम्मीद करते हैं कि रजत पाटीदार उनसे कभी मिलने जरूर आएंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!