भोपालमध्यप्रदेश

नौ किसानों के खेतों को आग अपनी चपेट में ले लिया,जिससे यहां बीस एकड़ फसल जलकर हुआ खाक,करीब दस लाख रुपए के नुकसान का लगाया अनुमान  

भोपाल,न्यूज़ धमाका :-गर्मी में तापमान बढ़ने के साथ ही आगजनी की घटनाएं बढ़ गई हैं। देखते ही देखते आग ने आसपास के नौ किसानों के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे यहां बीस एकड़ की फसल जलकर खाक हो गई। आग से करीब दस लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। ग्रामीणों द्वारा तुरंत आग की सूचना फायर अमले को दी गई, लेकिन आग बुझने के बाद ही दमकलें मौके पर पहुंचीं। किसानों ने स्थानीय लोगों की मदद और ट्रैक्टर की मदद से आग पर काबू पाया। पड़रिया जाट के एक खेत में अचानक से आग लग गई।

किसान थान सिंह जाट ने बताया कि पानी नहीं होने से ग्रामीणों ने ट्रैक्टर में कल्टीवेटर लगाकर खेत में लगी आग को बुझाया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों को मामूली चोंटें भी आई और ट्रैक्टर को भी नुकसान पहुंचा। फायर ब्रिगेड के आने से पहले आग बुझा ली गई।

हुजूर एसडीएम आकाश श्रीवास्तव ने बताया कि पड़रिया गांव में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद फायर विभाग की दमकल गाड़ियों को रवाना किया। हालांकि आग बुझाने के दौरान करीब बीस एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जल्‍द ही किसानों के नुकसान का आंकलन कर उन्हें विधिवत मुआवजा दिया जाएगा।

किसान थान सिंह जाट, अखिलेश जाट और शाहिद खान ने बताया कि आग लगने के कारणों के बारे में पता नहीं चला है। सूचना के बाद भी दो घंटे देरी से फायर की दमकलें मौके पर पहुंची थीं। जिसकी वजह से फसल पूरी तरह से खाक हो गई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!