रायपुरछत्तीसगढ

छत्‍तीसगढ़ में भूमि की रजिस्ट्री में मिली 40 तक की छूट कोई बात नहीं,30 प्रतिशत छूट, राज्य शासन ने जारी किए आदेश

रायपुर,न्यूज़ धमाका :-छत्‍तीसगढ़ में भूमि की रजिस्ट्री में मिली 40 प्रतिशत तक की छूट की योजना भले ही 31 मार्च 2022 से समाप्त हो गई पर इसके साथ ही शासन की पुरानी घोषणा फिर से प्रभावशील हो गई। 40 प्रतिशत की छूट योजना ने छत्तीसगढ़ में सारे रिकार्ड तोड़ दिये। छूट का लाभ लेने 31 मार्च को 809 लोगों ने पंजीयन कराया था। इस कारण रात 12 बजे तक पंजीयन कार्यालय में रजिस्ट्री हुई है। इस घोषणा में रजिस्ट्री में 30 प्रतिशत तक की छूट का प्रविधान है। हालांकि ये आदेश दो साल पहले का है। अब इसे अगले वर्ष तक यानि 31 मार्च 2023 तक यथावत रखा है।

शासन को 31 मार्च को ही करीब 10 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। स्थिति ये है कि राज्य के कई पंजीयन कार्यालयों में वार्षिक लक्ष्य समय पूर्व पूरा होने पर इसमें दो से तीन बार की वृद्धि की गई। हालांकि अभी अंतिम आंकड़े नहीं आये हैं पर अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारियों के अनुसार, इस साल लक्ष्य से लगभग 25 प्रतिशत तक की अधिक आय हुई है। अभी तक लगभग 1919 करोड़ की आय के आंकड़े सामने आ रहे हैं। अंतिम आंकड़ों में ये संख्या बढ़ने की संभावना है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!