अंबिकापुरछत्तीसगढ

ट्रैफिक पुलिस के सामने महिला ऑटो चालकों ने की यात्री पिटाई विडियो भी हो रहा है वायरल

यात्री की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

अंबिकापुर न्यूज़ महिला ऑटो चालकों ने किराए के विवाद पर एक यात्री की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी. ताज्जुब की बात यह है कि मारपीट के दौरान ट्रैफिक पुलिस का जवान मौके पर मौजूद था, बावजूद इसके महिला ऑटो चालकों में पुलिस का तनिक भी खौफ नहीं दिखा. महिला ऑटो चालकों ने पुलिस और कानून की धज्जियां उड़ाते हुए यात्री के साथ मारपीट की. यात्री की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.घटना गांधी चौक के पास का है अंबिकापुर का एक व्यक्ति बिलासपुर चौक से ऑटो में बैठकर गांधी चौक पहुंचा. महिला ऑटो चालक ने उससे किराए के तौर पर 30 रुपए की मांग की, जबकि 20 रुपए ही भाड़ा बनता है. जिस पर उसने 20 रुपए ही किराया दिया. जिस पर गुलाबी गैंग महिला ऑटो चालक ने अपने महिला ऑटो चालक साथियों के साथ मिलकर उस व्यक्ति की लाठी-डंडों से बेदम पिटाई कर दी उस व्यक्ति ने मामले में शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन उच्च अधिकारियों के पास जाने की बात कही है. इस तरह अधिक किराया लेने की घटनाएं पूर्व में भी आ चुकी है. जिस कारण ऐसी घटनाएं होती रहती हैं. पुलिस ने महिला ऑटो चालकों सहित शहर के सभी आटों में किराया निर्धारण कर रेट लिस्ट लगाने की बात कही है. लेकिन ऑटो चालकों ने पुलिस को आड़े हाथों लेते हुए अब तक किसी तरह का कोई भी रेट लिस्ट नहीं लगाया है

किराये को लेकर हुआ विवाद

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!