रायपुर

मिस्ड काल बिजली कनेक्शन लेने में सुविधा नंबर कर दिया जारी

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने नए बिजली कनेक्शन लेने में सुविधा के लिये मिस्ड काल नंबर जारी कर दिया है। मोबाइल नंबर 74040-40625 पर मिस्ड काल सुविधा कल 1 मार्च से शुरू हो गई। इसके जरिये आनलाइन बिजली कनेक्शन लेने में परेशानी महसूस कर रहे उपभोक्ता मिस्ड काल करके नए कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकेंगे।

बिजली दफ्तर जाने से मिलेगा छुटकारा

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक हर्ष गौतम ने बताया कि प्रबंधन ने आनलाइन नए बिजली कनेक्शन के लिए प्रविधान किए हैं। जिसमें उपभोक्ता को बिजली दफ्तर जाए बिना ही आवेदन की सुविधा मिलेगी। इंटरनेट पर आनलाइन तथा मोर बिजली एप के जरिए अपने मोबाइल से उपभोक्ता आवेदन कर सकेंगे। जिन उपभोक्ताओं को आनलाइन आवेदन करने में किसी तरह की समस्या होगी, वे 74040-40625 पर मिस्ड काल करके लाभ ले सकेंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!