रायपुर

12वीं बोर्ड परीक्षा 2 मार्च से शुरू,पहला पर्चा हिंदी सामान्य का,10वीं की परीक्षा तीन से 

रायपुर,न्यूज़ धमाका :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 12वीं बोर्ड परीक्षा दो मार्च से शुरू हो रही है। 10वीं- 12वीं दोनों ही परीक्षा में पहला पर्चा हिंदी विशिष्ट व हिंदी सामान्य के लिए होगा। विशेषज्ञों के मुताबिक इसमें परीक्षार्थियों को व्याकरण, पद्य और गद्य से अंक बनाने में सहूलियत होगी। माशिमं के टोल फ्री नंबर पर सोमवार को बड़ी संख्या में फोन आए और बच्चों को विशेषज्ञों ने कई टिप्स दिए।

परीक्षा केंद्रों में परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। टोल फ्री नंबर पर विषय-विशेषज्ञ निशा शर्मा, रागिनी अवस्थी, डा. लिली साहू और कुसुम त्रिपाठी ने हिन्दी विषय से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया। साथ ही मंडल के उप सचिव जेके अग्रवाल और सहायक प्राध्यापक प्रीती शुक्ला विद्यार्थियों की अन्य विषय संबंधी समस्याओं का समाधान किया।

परीक्षा केंद्रों में टेबल पर लिखा रोल नंबर

राजधानी के प्रोफेसर जेएन पांडेय स्कूल में शिक्षकों ने यहां टेबल पर रोल नंबर लिखने काम पूरा कर लिया है। मंगलवार को शिवरात्रि होने के कारण छुट्टी है इसके बाद भी कुछ केंद्रों में परीक्षा की तैयारी के लिए शिक्षक आएंगे।

सुबह नौ बजे से शुरू होगी परीक्षा

परीक्षा का समय सुुूबह नौ बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगा। 12वीं बोर्ड परीक्षा दो मार्च से 30 मार्च 2022 तक आयोजित की जाएगी। इसी तरह 10वीं की परीक्षा तीन से 23 मार्च 2022 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह नौ बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!