
- कलाकारों के बीच आकर मंत्री कवासी लखमा ने अपने अनोखे अंदाज में डांस भी किया। आबकारी विभाग का जिम्मा संभाल रहे मंत्री कवासी लखमा का यह डांस दिलचस्प इस वजह से भी हो गया, क्योंकि कलाकार नशा मुक्ति का गीत गा रहे थे। गीत के बोल थे दारू झन पीना रे... गांजा झन पीना रे...।
रायपुर न्यूज़ धमाका /// प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा झूमते नजर आए। उन्हें नाचते देख मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ताली बजाई। दोनों ही आयोजन स्थल पर लगे विभागीय स्टॉल का दौरा कर रहे थे। समाज कल्याण विभाग के स्टॉल के पास जैसे ही मंत्री पहुंचे मुख्यमंत्री ताली बजाकर झूमने लगे और इनके पीछे खड़े आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने तो जबरदस्त डांस मूव्स के साथ सभी हैरान कर दिया।

