रायपुर

रात में भी लू जैसे हालात:राजनांदगांव-रायपुर में सामान्य से 5 डिग्री अधिक हुआ रात का तापमान, अलर्ट जारी

रायपुर न्यूज़ धमाका // छत्तीसगढ़ का मध्य और उत्तरी इलाका लू की चपेट में है। रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभागों में झुलसाने वाली गर्मी से जनजीवन पर असर दिखने लगा है। कुछ शहरों में तो रात को भी लू जैसे हालात बन रहे हैं। दो दिनों से रायपुर और राजनांदगांव का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक हो गया है। प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हीट वेव को देखते हुए सार्वजनिक स्थलों पर पीने के पानी की व्यवस्था सहित कई निर्देश दिए हैं।

बुधवार रात राजनांदगांव का न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राजधानी रायपुर में यह 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा है जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। एक दिन पहले तक रायपुर का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस था। यह सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक था। मौसम विभाग ने इस स्थिति को गर्म रात्रि के तौर पर परिभाषित किया है। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया, दिन में धूप की वजह से तेज गर्मी पड़ती है इससे हवा भी गर्म हो जाती है। रात गहराने के साथ हवा ठंडी होती जाती है। इससे तापमान कम होता है और लोगों को गर्मी से राहत महसूस होती है। जब न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.50 डिग्री या उससे अधिक हो जाता है तो यह स्थिति बनती है। यह रात को लू जैसी स्थिति है।

बस्तर संभाग में आंधी-पानी के आसार

प्रदेश में उत्तर से उत्तर पश्चिमी गर्म हवा और दक्षिण से नम और ठंडी हवा का आगमन जारी है। इसकी वजह से दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना बनी हुई है। यहां गरज-चमक के साथ हल्की बरसात हो सकती है। अंधड़ उठने और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना बनी हुई है।

चार संभागों में आज भी लू की चेतावनी

मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को भी लू की चेतावनी दी है। विभाग के मुताबिक रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के जिलों में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है। विभाग ने इस चेतावनी में प्रशासन को सावधान और अपडेट रहने की सलाह दी है।

मुख्यमंत्री ने लू से बचाव के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वास्थ्य विभाग और नगरीय निकायों को लू से बचाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सभी शहरों में सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग को भी अपनी तैयारी रखने को कहा गया है।

एक दिन पहले ऐसी थी गर्मी

रायगढ़ – 44.6

राजनांदगांव – 44

दुर्ग – 43.6

रायपुर – 43.4

बिलासपुर – 43

पेण्ड्रा रोड – 41

अंबिकापुर – 40

जगदलपुर – 38

(स्रोत: मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर से 20 अप्रैल की शाम जारी आंकड़े डिग्री सेल्सियस में।)

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!