महासमुंदछत्तीसगढ

महासमुंद के स्थानीय रेलवे स्टेशन में हादसा :-ट्रेन के सामने अचानक पटरी पर उतर आये युवक-युवती आये चपेट में  

महासमुंद,न्यूज़ धमाका :- छत्‍तीसगढ़ के महासमुंद जिले के स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास एक युवक युवती ट्रेन से टकरा गए। जिस पर तुरंत स्थानीय अमला मौके पर पहुंचा। तब तक दोनों की सांसें चल रही थी। सुबह साढ़े चार बजे की घटना कि जानकारी लोको पायलट ने दी। तुरन्त इन्हें 112 की सहायता से जिला अस्पताल भर्ती किया गया। इनका उपचार जारी है। दोनो की पहचान नहीं हुई है।

सुबह टिटलागढ़ से मालगाड़ी रायपुर की ओर आ रही थी। महासमुंद होम सिग्नल और बांधा पुलिया के बीच ये अचानक ट्रेन के सामने पटरी पर आ गए। ट्रेन देखकर भयवश ये पटरी पर ही लेट गए। इंजन के सामने लगे गार्ड से इनके शरीर मे चोट आई है। हालांकि ट्रेन की गति कम होने से अधिक चोट नहीं लगी। ये आत्महत्या की नीयत से आये थे, या दुर्घटना हुई है। ये जांच का विषय है। वहीं युवक युवती क्या हैं, रिश्तेदार या प्रेमी जोड़ा, इसकी भी जांच जारी है। बताया गया है कि उपचार के बाद दोनों से पूछताछ होगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!