छतीसगढ़सुकमा

बस्तर में EOW और एसीबी की दबिश : तेंदूपत्ता प्रबंधकों के घर पड़ा छापा, अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई 

सुकमा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक बार फिर EOW और एसीबी ने छापेमार कार्रवाई की है। यहां के सुकमा और कोन्टा में तेंदूपत्ता प्रबंधकों के घर समेत चार ठिकानों पर छापा मारा है। कोंटा में मोहम्मद शरीफ के घर कार्रवाई चल रही है। साथ ही मामले में पुछताछ जारी है।

पुरा मामला तेंदूपत्ता बोनस से जुड़ा हुआ है। सुकमा जिले में फिर आधा दर्जन स्थानों पर एसीबी, EOW का छापा पड़ा है। पूर्व विधायक मनीष कुंजाम सहित कई प्रबंधक के घर टीम ने दबिश दी है। सुकमा जिले में अब तक की यह सबसे बड़ी छापे की कारवाई है। 

महानिदेशक स्तर के अधिकारी होंगे चीफ

EOW एसीबी में अब महानिदेशक स्तर के अधिकारी चीफ होंगे। राज्य सरकार ने  नियमों में बदलाव कर अधिसूचना जारी की है। वर्तमान में आईजी स्तर के EOW  एसीबी चीफ अधिकारी है। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!