सूरजपुरछत्तीसगढ

हाथियों ने विक्षिप्त युवक की जान ले ली , टुकड़ों में मिली लाश

सूरजपुर न्यूज़ धमाका /// आज 40 हाथियों के दल ने एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। हाथियों की आक्रामकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मृत व्यक्ति का शव कई टुकड़ों में मिला है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। दरअसल प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के सोनगरा इलाके में पिछले कई दिनों से 40 हाथियों का दल विचरण कर रहा है।

आज सुबह जब ग्रामीण जंगल की ओर जा रहे थे, तब उनकी नजर मृत पड़े व्यक्ति पर पड़ी। उन्होंने स्थानीय भठगांव पुलिस थाने में इसकी सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मृत व्यक्ति की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। ग्रामीणों के अनुसार यह व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर था और पिछले कुछ दिनों से इस इलाके में देखा जा रहा था। फिलहाल पुलिस और वन विभाग की तरफ से शव का पोस्टमार्टम कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!