बेमेतराक्राइमछत्तीसगढ

शादी का झांसा देकर युवती का दोनो आरक्षक करते रहे रेप

बेमेतरा न्यूज़ धमाका /// एक ने युवती को शादी का झांसा दिया और दूसरे ने जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद बेमेतरा पुलिस ने दोनों आरक्षकों को गिरफ्तार किया। कानूनी प्रक्रिया के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। मामले में जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी कमलेश की पीड़िता से जान पहचान होने के बाद शादी का प्रलोभन देने लगा। इस दौरान आरोपी बेमेतरा के मोहभट्ठा में किराए के मकान में पीड़िता का लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। इसकी जानकारी बड़े भाई को होने पर, वह भी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करने लगा।

पीड़िता ने जब मुख्य आरोपी से शादी की बात करने लगी, तो वह गोलमोल जवाब देने लगा। नतीजतन पीड़िता ने कोतवाली में दोनों सगे भाई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने दोनों आरोपी पर चार साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। अपराध दर्ज होने के बाद दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पीड़िता व आरोपियों के जान पहचान वालों से भी मामले में पूछताछ की जा रही है। बेमेतरा पुलिस के मुताबिक पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी महेंद्र सोनवानी (33) व कमलेश सोनवानी (30) निवासी ग्राम देवरी नवागढ़ को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ धारा 376, 506, 323, 294, 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को बीते मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी सगे भाई हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!