महासमुंदछत्तीसगढ

महासमुंद : धान खरीदी केंद्र में घुसे हाथी, मचाया उत्पात, मजदूरों में फैली दहशत

महासमुंद न्यूज़ धमाका /// किले में एक बार फिर से हाथियों के दल ने ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। हाथियों का दल सोमवार रात में 8 बजे के आसपास ग्राम लहंगर के खरीदी केंद्र के करीब देखा गया। पांच हाथियों के दल में से सिर्फ एक हाथी खरीदी केंद्र के अंदर घुस पाया। बाकी के चार दंतैल अंदर नहीं घुसे। वहीं खरीदी केंद्र में घुसे दंतैल को देखकर वहां स्टेक लगा रह मजदूरों में दहशत फैल गई। हाथी अंदर रखे धान को खाने लगा। ग्रामीणों ने मशाल जलाकर दंतैल को खदेड़ा। वहां से निकलकर दंतैल गांव के चैतराम ध्रुव की बाड़ी में घुसकर गन्ना खाया और वहां से निकलकर भानसिंह दीवान के बाड़ी में पहुंचकर सब्जी को नुकसान पहुंचाया। जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा जैसे-तैसे दंतैल को भगाया गया।

पांच दंतैलो में से चार दंतैल रात्रि करीब 11 बजे ग्राम फुसेराडीह पहुंच गए। वहां पहुंचकर हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। गांव के जगन्नाथ दीवान के घर की दीवार को तोड़ दिया। उसके बाद उसके घर के आंगन में पहुंच गए। आंगन में रखे धान को खाकर किसान को नुकसान पहुंचाया। उसके बाद वन अमले ने ग्रामीणों के सहयोग से हाथियों को खदेड़ा।

हाथियों का दल एक बार फिर से जिले में सक्रिय होने के कारण आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं हाथियों के द्वारा लगातार किसानों के उपज को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। जिसके कारण जिले के किसान काफी चिंतित हैं। दंतैलों के द्वारा पहले घोंघीबाहरा में एक किसान के उपज को नुकसान पहुंचाया गया। उसके बाद ग्राम फुसेराडीह में एक किसान के घर आंगन में घुसकर रखे धान को खाकर नुकसान पहुंचाया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!