
बलरामपुर न्यूज़ धमाका /// जिले के धमनी रेंज के ग्राम चुरा निवासी पंडो जनजाति का एक ग्रामीण तेज बारिश के दौरान गाय बांधने जा रहा था. इसी दौरान दो हाथियों ने ग्रामीण को घेर लिया. हाथियों ने हमला कर ग्रामीण को मौके पर ही कुचल-कुचलकर मार डाला. मामले की जानकारी मिलते ही विधायक बृहस्पति सिंह घटनास्थल पहुंचे हुए हैं.

