महासमुंदछत्तीसगढ

शराब के नशे में युवक ने पड़ोसी की कार में लगाई आग

महासमुंद न्यूज़ धमाका /// जिले के बसना थाना क्षेत्र के भंवरपुर में शराब के नशे में एक व्यक्ति ने अपने ही पड़ोसी की कार में आग लगा दी। यह घटना 9 फरवरी की है .आसपास के लोगों ने जब आगजनी के बारे में जानकारी दी तब जाकर पीडि़त व्यक्ति ने परिवार सहित आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और कार जलकर खाक हो गई।सुरेंद्र वैष्णव ने पुलिस से इसकी शिकायत की है।

ALSO READ : पुलिस ने चोर गिरोह का किया फर्दाफास , महिलाएं बच्चो को ट्रेनिंग देकर सुने घर में चोरी को देते थे अंजाम

उन्होंने बताया कि घटना दिनांक की शाम को वह अपनी कार क्रमांक सीजी 04 एचएक्स 1203 को घर के सामने गली में किनारे रोजाना की तरह खड़ा किया था। शाम को ही पड़ोसी रामलाल मानिकपुरी शराब के नशे में यहां गाड़ी कौन खड़ा किया है, मैं इसे आग लगा दूंगा कहते हुए गाली दे रहा था। रामलाल शराब के नशे में था, इसलिए घर वालों ने उसकी बातों को नजरअंदाज कर दिया।

सभी रात में सो गए थे कि करीब 12.30 बजे के आसपास रामलाल मानिकपुरी ने कार में आग लगा दी। पड़ोस की रहने वाली शांति बाई मानिकपुरी ने कार को जलते हुए देखा और इसकी सूचना दी। इसके बाद सभी ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर राममाल मानिकपुरी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!