डोंगरगढ़राजनांदगांव

डोंगरगढ़ : पंचायत सचिव ने पत्नी का घोट गला, फिर खुद भी फंदे पर झूल गया

डोंगरगढ़ न्यूज़ धमाका /// पंचायत सचिव ने अपनी पत्नी का गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों के शव मंगलवार सुबह उनके कमरे में मिले। परिजन इसके लिए अक्सर आने वाले फोन कॉल को लेकर आशंका जता रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आगे कुछ बता सकेगी। दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।

ग्राम सेंदरी निवासी 40 वर्षीय अरुण चंद्रवंशी कोटनापानी का पंचायत सचिव था। रोज की तरह सोमवार को भी पंचायत ड्यूटी पर गया था। वहां से वैक्सीन लगवाने के बाद दोपहर को घर लौट आया। रात को खाना खाने के बाद सब अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। सुबह जब काफी देर तक पंचायत सचिव बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने आवाज लगाई। काफी कोशिश के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया।

कमरे में अरुण का शव रस्सी से पंखे से लटका हुआ था। जबकि उसकी पत्नी सूरज बाई चंद्रवंशी का शव पलंग पर पड़ा था। इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। आसपास जानकारी लगने पर लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि कपड़े से सूरज बाई का गला घोंटा गया था। उसके गले में निशान भी मिले हैं। दंपती के दो बच्चे हैं। छोटे भाई युवराज ने बताया कि अरुण अक्सर रविवार को आने वाले फोन कॉल से परेशान रहता था। कॉल किसका आता था, इसकी जानकारी परिवार के किसी सदस्य को नहीं है। पुलिस को यह भी जानकारी लगी है कि अरुण का किसी के साथ रुपयों का लेनदेन था। इसके चलते वह अक्सर परेशान रहता था। हालांकि पुलिस अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!