
रायपुर,न्यूज धमाका:- छ.ग.प्रान्तीय अखण्ड ब्राह्मण समाज द्वारा 1 नवम्बर 2022 को भारती किरण शर्मा प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व व नारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष निशा तिवारी की अध्यक्षता में दिवाली मिलन आयोजित की गयी। सभी ने दीप प्रज्ज्वलित कर एक दूसरे को बधाई दी और खुशियां बांटी।
साथ ही सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया, कि भाईदूज पर्व को महत्वपूर्ण बनाने भ्रातृ सम्मान समारोह व विशेष विधाओं में उत्कृष्ट प्रतिभाशाली स्थान बनाने वाले प्रतिभावान बच्चों का सम्मान समारोह आयोजन 07 नवंबर 2022 को शाम 4.00 बजे से वृन्दावन हाल में किया जाना हैं।
जिसमे सामाजिकजनों की सादर उपस्थिति प्रार्थनीय है | बैठक में प्रीति शुक्ला, सुनीता मिश्रा, विजयलक्ष्मी शर्मा,प्रकाश दीवान,कमलेश शर्मा, ईश्वर शर्मा, प्रकाश दुबे,रानी दुबे, रत्ना तिवारी, मीना शर्मा,वैशाली तिवारी तोषी पांडेय व अन्य सम्मानित पदाधिकारी व सक्रीय सदस्यों की उपस्थिति रहीं |