पेंड्राछत्तीसगढ

दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रतिबंधित शब्दों का इस्तेमाल कर किया गया अपमानित

पेंड्रा न्यूज़ धमाका ///समाज कल्याण विभाग के द्वारा दिव्यांग जनों को अपमानित किये जाने का मामला सामने आया है। दरअसल विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर आज से तीन दिवसीय दिव्यांगजन किक्रेट जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन तो सराहनीय कहा जा सकता है, जिसमें शामिल होने के लिये गौरेला, पेंड्रा और मरवाही तीनों विकासखंड के महिला और पुरुष वर्ग के दिव्यांग खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। और इसमें चयनित खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय टीम के लिये भेजा जावेगा।

पर आपत्तिजनक बात तो यह है कि यहां समाजकल्याण विभाग की ओर से तीनों विकासखंडों की टीमों को जो टीशर्ट पहनायी गयी है इसमें दिव्यांगों को विकलांग इंगित करते हुये विकलांग दिवस लिखी टीशर्ट पहनाकर खिलाया जा रहा है, जबकि जानकारी के मुताबिक साल 2016 में केंद्र की मोदी सरकार ने सरकारी कामकाजों में विकलांग शब्द पर प्रतिबंध लगाते हुये उनको दिव्यांग सूचित किये जाने की घेाषणा की थी।

ऐसा नहीं है कि अधिकारी को इसकी जानकारी नहीं है खुद विभाग के सहायक संचालक अरविंद गेडाम को इसकी जानकारी है, और वो स्वीकारते भी हैं। पर अधिकारी ने पहले तो दिव्यांगों को ऐसी टीशर्ट पहनाकर नियमों को ताक पर रखा और बाद में मीडिया से बात करते हुये भी दिव्यांगों को विकलांग दिवस कहते हुये नजर आ रहे हैं इस मामले की शिकायत प्रशासन से की गयी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!