रायपुरछत्तीसगढ

चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर दुगुने पैसा का लालच देकर 2 करोड़ हड़पने वाला 5 साल बाद गिरफ्तार

रायपुरन्यूज़ धमाका /// वसंधुरा रियल कॉम के फरार डायरेक्टर गौरंग राय को तेलीबांधा पुलिस ने पांच साल बाद प. बंगाल में छापा मारकर पकड़ लिया है। आरोपी को आज रायपुर लाया गया। उसके बाद पुलिस खुलासा करेगी। बता दें कि चिटफंड कंपनी में कुछ और डायरेक्टर है। उनकी तलाश की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। अपने घर भी नहीं आ रहा था। तेलीबांधा पुलिस को उसे पकड़ने में बड़ी मशक्कत करने पड़ी। पिछले 8 दिनों से पुलिस की टीम बंगाल में आरोपी की तलाश कर रही थी। उसके घर के आसपास हुलिया बदलकर बैठे हुए थे। आरोपी सोमवार को जैसे ही अपने घर आया पुलिस ने पकड़ लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वसंधुरा रियल कॉम कंपनी का तेलीबांधा इलाके में ऑफिस था। कंपनी ने रियल स्टेट में निवेश का झांसा दिया था। कंपनी में निवेश करने पर 6 साल में दोगुनी रकम और हर महीने ब्याज का वादा किया था। निवेश करने वालों को कंपनी ने बांड पेपर भी दिया था। जब लोगों को पैसा देने का समय आया तो कंपनी के डायरेक्टर ताला लगाकर भाग निकले। कंपनी में रायपुर और उसके आसपास के लोगों ने 2 करोड़ से ज्यादा का निवेश किया है। लोगों की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने ठगी का केस दर्ज किया था। तब से आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस की टीम कई बार बंगाल भी गई, लेकिन आरोपी नहीं मिला था

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!