गरियाबंदछत्तीसगढ

देवी मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी,जगह-जगह ,हवन-पूजन,के साथ भंडारे का किया आयोजन

गरियाबंद,न्यूज़ धमाका :- चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन रविवार को रामनवमी पर पूरा नगर श्रद्घा से सराबोर रहा। सुबह से ही देवी मंदिरों में दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। जगह-जगह और हवन-पूजन, कन्या भोज के साथ भंडारे के आयोजन किए गए। साथ ही लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया नगर के मंदिरों में श्रीरामनवमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में देवी भक्त प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे।

भक्तों ने देवी के जयकारे लगाकर माता रानी की स्तुति की। देवी मंदिरों में देर शाम तक ये सिलसिला चलता रहा। इस दौरान सभी देवी मंदिरों में देर शाम तक भीड़ जुटी रही। बड़ी संख्या में श्रद्घालु प्रसाद लेने लाइन खड़े दिखे। चारों ओर माहौल भक्तिमय नजर आया। रामनवमी के पावन पर्व पर नगर के प्रसिद्घ दुर्गा मंदिर में गरियाबंद मित्र मंडली समितियों द्वारा महाआरती सहित भंडारा प्रसादी वितरित करने का कार्यक्रम रखा गया। यहां करीब एक हजार से ज्यादा लोगों ने प्रसादी ग्रहण किया। भंडारे को सफल बनाने पुरुष व महिलाआं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। भंडारे के आयोजन से पहले यहां महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया।

आयोजन समिति के अध्यक्ष अतुल गुप्ता व ऋषि मोहरे ने बताया कि विगत तीन वर्षों से उनके मित्र मंडली द्वारा शिव मंदिर प्रागंण में भंडारे का आयोजन करवाया जाता है। जिसमें 1500 से अधिक श्रद्धालुओं ने हलवा, पूरी चावल व सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मित्र मंडली समिति के अध्यक्ष अतुल गुप्ता, नपा उपाध्यक्ष सुरेंद सोनटेके, आशीष शर्मा, सुमीत पारख, रिंकु मोहरे, जितेंद्र सेन, मोनु तिवारी, ललित साहू, भारत दीवान, संजय कश्यप, बाबू भोंसले, सिनु ठाकुर, वैभव ठक्कर, अवनीश तिवारी, डागेंद्र चौहान, प्रशांत राठौर, आशीष देवंशी, सुनील सिंगोर, क्षितिज गुप्ता, रवि रोहरा, नरेंद्र पांडे, अनूप गुप्ता, प्रकाश सिन्हा, निरंजन प्रधान, चिंटू टांक, नमन सेन, शालू मोहरे, वर्षा तिवारी, सोनी साहू, विभा कश्यप सहित अन्य लोगों ने सहभागिता कर अपना योगदान दिया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!