रायपुर

राजधानी के तीन प्राचीन शिव मंदिरों में भक्तों की लगी कतार,गूंजे हर हर महादेव

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- महाशिवरात्रि के अवसर पर राजधानी के महादेवघाट में महादेव के भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। जगह-जगह के शिव मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया जा रहा है। शहर के भाटागांव बस स्टैंड के पास नीलकंठेश्वर मंदिर, मोतीबाग के पास बैद्यनाथ धाम, टिकरापारा में नरहरेश्वर मंदिर,सेरीखेड़ी के पास मेला लगा है। जगह-जगह भगवान शिव के जयकारे लग रहे हैं।

सुबह से ही महादेव घाट पर खारून नदी में स्नान करने के बाद हटकेश्वलर महादेव के दर्शन और जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की लाइन लगी है। राजधानी के तीन प्राचीन शिव मंदिरों में भक्तों की कतार लगी है, मंदिर में उल्लास छाया है। महादेवघाट, सरोना मंदिर, बूढ़ेश्वर मंदिर में दर्शन, जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक करने के लिए भक्त जुटे हैं। शहर केसुरेश्वर महादेव पीठ में 25 फीट का त्रिशूल

सूरेश्वर महादेव में 25 फीट ऊंचा त्रिशूल स्थापित किया गया

कचना रोड स्थित सुरेश्वर महादेवपीठ में सुबह 10:30 बजे 25 फीट का त्रिशूल स्थापित किया गया। सुबह से दोपहर तक दुग्धाभिषेक होगा। शाम को महाश्रृंगार और रात्रि के चार प्रहर में विशेष पूजा होगी। शहर के श्री सरजूबांधा नया तालाब सोमेश्वर महादेव मंदिर में सुबह नौ बजे जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक किया गया। गायत्री शक्तिपीठ समता कालोनी शक्तिपीठ में मां गायत्री का 10 स्नान कर रुद्राभिषेक किया गया। शंकराचार्य आश्रम

ज्योतिष पीठाधीश्वर एवं द्वारका शारदा पीठाधीश्वर के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज द्वारा स्थापित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर बोरियाकला में रात्रि के चारों प्रहर में विविध द्रव्यों से पूजा की जाएगी। दूध ,गन्ने का रस, शहद, एवं गंगाजल से भगवान सिद्धेश्वर का विधिवत पूजन किया जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!