मध्यप्रदेश

रतलाम में डाउन यार्ड में खड़ी ट्रेन के टैंकर पर चढ़े 11वीं के छात्र की हाइटेंशन लाइन से करंट लगने से हुई मौत

रतलाम,न्यूज़ धमाका :- दिल्ली- मुंबई रेल मार्ग पर डीआरएम आफिस के पीछे डाट की पुलिया के पास डाउन यार्ड में खड़ी ट्रेन के टैंकर पर चढ़े 11वीं के छात्र देवेंद्र बघेल की हाइटेंशन लाइन से करंट लगने से मौत हो गई। इसी इलाके में करीब आठ महीने पहले भी इस प्रकार की घटना हो चुकी है। जानकारी के अनुसार रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी नेमसिंह बघेल का 17 वर्षीय बेटा देवेंद्र बघेल मंगलवार सुबह क्रिकेट खेलने के लिए दोस्तों के साथ घर से खेलने के लिए ग्राउंड जाने के लिए निकला था। इसके बाद वह तथा उसके दोस्त डाउन यार्ड में रेलवे लाइन पर स्थित डाट की पुल के पास पहुंचे। वे पुल के नीचे से निकलने की बजाए ऊपर चढ़ कर निकलने लगे। देवेंद्र खड़ी ट्रेन के एक टैंकर पर चढ़कर दूसरी तरफ जाने का प्रयास कर रहा था।

वह टैंकर के ऊपर पहुंचा, तभी ट्रेन के ऊपर से जा रही बिजली की हाईटेंशन लाइन ने उसे चपेट में ले लिया। करंट का झटका लगने से वह बुरी तरह झुलस गया और नीचे जा गिरा। उसके दोस्त ट्रेन के पीछे जाकर गार्ड के डिब्बे के पास से होकर निकल रहे थे। इसी बीच जोरदार आवाज होने से वे मौके पर पहुंचे। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!