ग्वालियर

ग्वालियर में डेंगू की बीमारी बढ़ रही हैं,राेकथाम के लिए जनता काे जागरूक हाेना हाेगा,ये उपाय अपनाएं

ग्वालियर न्यूज़ धमाका /// शहर में डेंगू के मरीजाें का आंकड़ा अब 2400 पार हाे चुका है। डेंगू के मरीज अब हर गली माेहल्ले में मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रयास भी नाकाफी साबित हाे रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि जनता भी जागरूकता बरते, जिससे डेंगू काे फैलने से राेका जा सके। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी डेंगू से बचाव के लिए सभी से सहयाेग की अपील की है। आइए जानें वह काैन से उपाय हैं, जिनकाे अपनाकर आप अपने परिवार काे डेंगू की बीमारी से बचा सकते हैं।

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने बताया कि डेंगू की बीमारी एडीज मच्छर के काटने से फैलती है। अत: हम सभी को मिलकर मच्छरों को पनपने से रोकना है। हफ्ते में एक बार घर के बर्तनों के पानी की निकासी कर डेंगू से बचा जा सकता है। डेंगू फैलाने वाले मच्छर घर के अंदर जमा पानी में पलते-बढ़ते हैं। इसलिए सभी को

अपने घर और आसपास अनावश्यक पानी जमा होने से रोकना है। सर्दी का मौसम भी शुरू हो चुका है और अब कूलर की जरूरत नहीं रही है। इसलिए सभी लोग अपने घर के कूलर का पानी निकाल दें और उसे कपड़े से पोंछकर रखें। इसी तरह घर की टंकी, नाद इत्यादि बर्तनों को सप्ताह में कम से कम एक बार खाली कर कपड़े से पोंछकर सुखाएं, उसके बाद ही दोबारा पानी भरें। घर के आसपास एवं छत पर रखी हुई बिना उपयोग की कबाड़ सामग्री को निकाल दें। इस सामग्री में भरने वाले पानी में भी एडीज मच्छर पनपते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सलाह दी है कि बुखार आने पर नजदीक के सरकारी अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच कराएं। साथ ही चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही दवा लें। सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें, फुल आस्तीन के कपड़े पहनें। साथ ही मच्छर रोधी अगरबत्ती व मोस्कीटो इलेक्ट्रिक किट का उपयोग भी किया जा सकता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!