दुर्गक्राइमछत्तीसगढ

वेतन बढवाने का लालच देकर सहकर्मी से अनाचार , आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग न्यूज़ धमाका /// आरोपी कौशल भारती गुरुनानक नगर भिलाई में रहता है। वह मौर्या टॉकीज चौराहा के पास स्थित एक कंपनी में मैनेजर है। उसकी संस्था अलग-अलग बैंकों से टाई अप करके जरूरतमंद को पर्सनल लोन दिलाने का काम करती है। आरोपी ने साथ काम करने वाली एक महिला कर्मचारी को 27 अक्टूबर को क्लाइंट से मीटिंग होने की बात कहकर होटल में बुलाया। महिला सहकर्मी जब होटल पहुंची तो मैनेजर ने उसका वेतन को बढ़ाने का लालच दिया। आरोप है कि उसके बाद मैनेजर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।

विरोध करने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। इसके बाद मैनेजर ने कई बार महिला को धमकी देकर बुलाया और उसका शारीरिक शोषण किया। कुछ दिन पहले जब महिला ने उसकी बात मानने से मना किया तो आरोपी ने उसे दफ्तर में बदनाम करने की कोशिश की। परेशान होकर महिला थाने पहुंची और FIR दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!