देश

दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नये वैरिएंट से फिर बजी खतरे की घंटी, ब्रिटेन ने 6 अफ्रीकी देशों की यात्रा को रद्द करा दिया गया

रायपुर न्यूज़ धमाका /// दक्षिण अफ्रीका में एक बार फिर सामने आए कोरोना के नये वैरिएंट ने खतरे की घंटी बजा दी है। यह वायरस पहले के मुकाबले ज्यादा खतरनाक है। जिसको देखते हुए खतरा बढ़ गया है। वहीं अभी भी दुनिया के कई देश ऐसे हैं जो कोरोना के कहर से जुझ रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका में सामने आये नये कोरोना वैरिएंट को देखते हुए ब्रिटेन ने 6 देशों से उड़ाने रद्द कर दी है। वहीं शेयर बाजार पर भी इसका असर पड़ा है। शुक्रवार को शेयर बाजार खुलते ही कई अंक लुढ़क गया।

दरअसल, दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के नये वैरिएंट ने दस्तक दी है। इस वायरस के 30 से ज्यादा मरीज मिले हैं। इसकी खबर लगते ही दूसरे देशों में भी खतरे की घंटी बज गई है। वहीं इससे सावधानी बरततें हुए यूनाइटेड किंगडम ने छह अफ्रीकी देशों में आने जाने वाली अपनी उड़ानों अनिश्चित समय के लिए रद्द कर दिया है। इसकी घोषणा यूनाइटेड किंगडम के स्वास्थ्य सचिव साजिद जाविद ने की। यूके की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने कहा अफ्रीका में मिलने वाला यह वैरिएंट स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन के साथ वायरल जीनोम के दूसरे हिस्सों में शामिल है। यह टीके, उपचार और ट्रांसमिशन को भी वायरस के रूप में बदल देता है। इसमें अभी ज्यादा जांच की जरूरत है। तब तक अहतियातन यूके ने उड़ाने रद्द करने का फैसला लिया है।

डब्ल्यूएचओ ने बुलाई आपात बैठक वहीं एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) दक्षिण अफ्रीका में मिले नये वैरिएंट को लेकर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को इमरजेंसी बैठक बुलाई है। वहीं यूके के वैज्ञानिकों ने बोत्सवाना में एक स्ट्रेन की उपस्थिति की चेतावनी दी है। वहीं इसका असर शुक्रवार को शेयर बाजार पर भी दिखाई दिया। कोरोना के नये वैरिएंट और लोगों के उसके चपेट में आने से लेकर अलर्ट को देखते हुए शेयर बाजार सुबह थड़ाम से कई अंक नीचे पहुंच गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!