रायपुर

रायपुर में अब नहीं चलेगा टुल्लू पंप:घरों में घुस रहे निगम के कर्मचारी; छापा मारकर 2 दिनों में 36 से ज्यादा पंप किए जब्त

रायपुर न्यूज़ धमाका // शहर में नगर निगम की टीमें लोगों के घरों से टुल्लू पंप जब्त कर रही हैं। पिछले दो दिनों में रायपुर शहर के अलग-अलग इलाकों से नगर निगम की टीम ने 36 से ज्यादा टुल्लू पंप जब्त किए हैं। निगम ने घरों में टुल्लू पंप के इस्तेमाल को प्रतिबंधित कर दिया है। ऐसा करते पाए जाने पर लोगों का पंप जब्त किया जा रहा है । लोगों को यह चेतावनी भी दी जा रही है कि अगर कार्रवाई के बाद भी लोग नहीं माने तो उनके खिलाफ FIR की जाएगी।

इन इलाकों में हुई कार्रवाई

रायपुर शहर के शहीद भगत सिंह वार्ड के साहू पारा टाटीबंध में 5 घरों से पंप बरामद किए गए, नगर निगम के जोन 6 इलाके से डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के रावतपुरा कॉलोनी और ओम विहार से 20 पंप जब्त किए गए, गुरु घासीदास वार्ड के जय जवान चौक तेलीबांधा से 8 टुल्लू पंप, धोबी गली ब्राह्मण पारा वार्ड से 3 टुल्लू पंप बरामद किए गए हैं।

इस वजह से कार्रवाई

रायपुर नगर निगम के कई पार्षद अक्सर शिकायत कर रहे थे कि उनके इलाकों में पानी की धार पतली होती जा रही है। नगर निगम की पानी टंकियों से मोहल्लों के घरों में लगे नलों में पानी भेजा जाता है। कुछ लोग पंप लगाकर पानी खींचते हैं और ऐसे में दूसरे घरों में पहुंचने वाले पानी की धार कम हो जाती है और मात्रा भी। इसी शिकायत को ध्यान में रखते हुए अब नगर निगम के नलों से पंप लगाकर पानी खींचने को पानी की चोरी माना है। इसलिए अब टुल्लू पंप जब्त किए जा रहे हैं और लोगों को FIR की चेतावनी दी जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!