रायपुरछत्तीसगढ

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हुआ छत्तीसगढ़ विधायक विकास उपाध्याय 3 दिन के प्रवास पर हिमाचल प्रदेश पहुंचे

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका :- कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व छत्तीसगढ़ में विधायक विकास उपाध्याय तीन दिन के प्रवास पर हिमाचल पहुंचे हुए हैं आज हिमाचल प्रदेश के अपने प्रभार वाले विधानसभा जिला कांगड़ा के जसवां परागपुर (11) एवं देहरा (10 ) में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मंडल कमेटी ज़ोन एवं सेक्टर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक की जिसमें सभी वरिष्ठ पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए विकास उपाध्याय ने हिमाचल में होने वाले आगामी विधानसभा के चुनाव की तैयारी को लेकर कमर कस ली है और चुनाव में कांग्रेस को कैसे जीत हासिल करनी है को लेकर उनको मिले प्रभार कांगड़ा जिला में धुँआधार दौरा कर विभिन्न विधानसभा में बैठकें आयोजित कर रहे हैं।

विकास उपाध्याय इस चुनाव में किसी तरह की लापरवाही या गुटबाजी नहीं चाहते इसलिए उन सभी कांग्रेस के लोगों को साथ चलने व ईमानदारी से पार्टी के लिए काम करने की हिदायत भी दे रहे हैं विकास उपाध्याय को युवा कांग्रेस में रहते हिमाचल में काम किये का भी लाभ मिलता साफ दिख रहा है।पुराने साथी जो उनके साथ काम कर चुके हैं वे विकास उपाध्याय के हिमाचल में आने की खबर सुन कर स्वस्फूर्त जा कर उनसे मिल कर पार्टी के लिए काम करने रुचि दिखा रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!