रायपुरछत्तीसगढ

कांग्रेस विधायक लक्ष्मीकांता हेमन्त साहू ने भारतीय जनता पार्टी के विधायक अजय चन्द्राकर के उस बयान का दिया जवाब पूछा- 15 वर्षों में आपकी सरकार ने एक तरफा कार्रवाई करते हुए कितने लोगों को जेल भिजवाया

रायपुर न्यूज़ पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘युवा कांग्रेसी संस्कार भूलकर गुंडागर्दी कर रहे हैं. भाजपा के ऊपर रिपोर्ट दर्ज किया जा रहा हैं’ उन्होंने ये भी कहा था कि शासन प्रशासन हमारे रडार पर हैं कांग्रेसियों को संरक्षण दे रहे हैं और धमतरी जिले में कांग्रेसी खनिज संसाधन को लूट रहे है वसूली कर रहे हैं पूर्व मंत्री के इन आरोपों का जवाब देते श्रीमती लक्ष्मीकांता हेमन्त साहू ने पुरजोर विरोध दर्ज करते खंडन किया और पूछा कि पिछले 15 वर्षों में आपके मंत्री व सरकार रहते कितने लोगों को आपने बिना अपराध के एकतरफा कार्यवाही करते हुए हमारे कांग्रेस के ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्र के साथियों को जेल भिजवाया ? जिसमे मुझे भी आपने 10 दिनों तक जेल में डलवाया, इसका आप जवाब दें. उन्होंने कहा कि ‘रही बात अवैध रेत उत्खनन की तो आप आज इसका विरोध दर्ज कर कांग्रेस के साथियों को बदनाम कर रहे हैं, लेकिन पिछले 15 वर्षों में आपकी सरकार व आप जैसे कद्दावर मंत्री के होते घनघोर अवैध रेत उत्खनन कर महानदी का सीना चीरा जा रहा था, उस समय आपने क्यों विरोध नहीं किया. क्यों नहीं रुकवाया उन्होंने कहा कि इसका स्पस्ट संदेश हैं ये सब आपके संरक्षण में हो रहा था.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!