धमतरीछत्तीसगढ

कॉलेज छात्र ने की खुदकुशी लिखा था मिस यू टू, मैं आत्महत्या कर रहा हूं,मेरे घरवालों को परेशान ना करे

धमतरी,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक कॉलेज छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मरने के पहले उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा था। जो पुलिस को मिला है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि मिस यू टू, मैं आत्महत्या कर रहा हूं। मेरे घरवालों को परेशान ना किया जाए, मेरी मौत के लिए मैं खुद जिम्मेदार हूं। मामला भखारा थाना क्षेत्र का है।

श्यामाचरण साहू अपने परिवार के साथ रामपुर गांव में रहते हैं। शुक्रवार को वे अपने परिवार के साथ खेत में काम करने के लिए गए थे।

इसके बाद शाम को वह 5 बजे के आस-पास घर लौटे, तब उन्हें इस बात की जानकारी मिली। उन्होंने देखा कि उनके बेटे विशाल साहू(19) की लाश फंदे पर लटकी हुई हैा। उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली है।

यह देखने के बाद श्यामचरण चौक गए थे। उन्होंने तुरंत ही इस बात सूचना पुलिस को दी थी। खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरू की।

इसके बाद उसके बिस्तर से कॉपी बरामद हुई। जिसमें सुसाइट नोट पुलिस को मिला है। पुलिस को पता चला है कि विशाल कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र था।

पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू की है। फिलहाल ये पता नहीं चल सका है कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया है। अब शनिवार का शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंपा गया है। पुलिस इस मामले में अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!