रायपुरछत्तीसगढतिरुवनंतपुरम

सीएम भूपेश बघेल ने संत तिरुवल्लुवर को पुष्पांजलि अर्पित की

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- सीएम भूपेश बघेल ने संत तिरुवल्लुवर को पुष्पांजलि अर्पित की. जिसकी जानकारी सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी और लिखा – आज भारत जोड़ो यात्रा के आरंभ से पहले तिरुवल्लुवर मेमोरियल में अपने नेता राहुल गाँधी के साथ संत तिरुवल्लुवर जी को पुष्पांजलि अर्पित कर, उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

बता दें कि लोकसभा चुनाव में करीब डेढ़ साल का समय बचा है, लेकिन देश की सियासी फिजा में अभी से ही चुनावी रंग घुलने लगे हैं. विपक्ष दलों ने एकजुटता की हुंकार भर दी है. बीजेपी 2024 में सत्ता की हैट्रिक लगाने के लिए बेताब है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता मुहिम में जुट गए हैं तो कांग्रेस ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू कर चुकी है,

जिसकी अगुवाई राहुल गांधी कर रहे हैं. हालांकि, इस यात्रा को पार्टी गैर-राजनीतिक बता रही है, लेकिन इसका सियासी मकसद जगजाहिर है. कहा जा रहा है कि इस ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के जरिए कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी की री-लॉन्चिंग करने की कोशिश में है. अगर ऐसा है तो कांग्रेस का राहुल गांधी पर ये सबसे बड़ा और आखिरी सियासी दांव भी हो सकता है.

ऐसा इसलिए, क्योंकि पिछले 10 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा और इसका ठीकरा भी राहुल पर फूटा. 2019 के लोकसभा चुनाव की हार पर भी उन्हीं के नाम पर लिखी गई.

सियासत के मैदान में राहुल भले दो दशक से सक्रिय हों, लेकिन चुनावी राजनीति में अभी तक कोई बड़ा मैजिक नहीं कर पाए हैं. ऐसे में उनके नेतृत्व पर सवाल उठने लगे हैं और कांग्रेस नेता एक-एक कर पार्टी से किनारा कर रहे हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!