रायपुरछत्तीसगढ

सतनाम समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम भूपेश बघेल

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- दुर्ग जिले के भिलाई शहर में बाबा गुरु घासीदास जी ने हमें मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया है। यह संदेश सभी को एक समान समझना और इसके मुताबिक सत्य निष्ठा से कार्य करने का संदेश है। हम बाबा के संदेशों का पालन कर रहे हैं और छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यही संदेश बाबा साहब का भी है, जनगणना के मुताबिक सभी वर्गों को आरक्षण मिले, यह व्यवस्था बाबा साहब ने संविधान में की है। इसके मुताबिक हमने जिलों में तृतीय वर्ग एवं चतुर्थ वर्ग की नियुक्तियों में आरक्षण की व्यवस्था जनगणना के आधार पर की है।

सीएम भूपेश बघेल ने भिलाई में बाबा गुरू घासीदास की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार किसानों मजदूरों की सरकार है और सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए गुरु घासीदास जी जैसे महापुरुषों के संदेश का पालन करते हुए सब के विकास के लिए कार्य कर रही है।

बघेल ने कहा कि गुरु घासीदास जी का संदेश था समाज में समता स्थापित करना, उनके इस संदेश को हमने केंद्र में रखा है। किसी के साथ भेदभाव ना हो और सब का समुचित विकास हो, इसी संवैधानिक भावना और महापुरुषों के दिखाए रास्ते के मुताबिक हम कार्य कर रहे हैं।

इस मौके पर अपने संबोधन में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि बाबा साहब का मनखे-मनखे एक समान का संदेश हमारी सामाजिक समरसता के बारे में गहराई से बताता है। हमारी छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियां इसी दिशा में कार्य करती है। अपने संबोधन में नगरी प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने सत्य के पालन का संदेश दिया।

उनका यह संदेश सबके लिए मार्गदर्शक है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने समाज के विभिन्न मांगों के लिए एक करोड़ रुपए देने की घोषणा भी की। इस मौके पर विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पॉल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू एवं समाज के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!