छतीसगढ़मरवाही

क्लीनिक और मेडिकल स्टोर पर पड़ा छापा, बिना अनुमति के संचालन पर किया गया सील

मरवाही न्यूज़ धमाका – प्रदेश भर में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई जारी है. इसी बीच तहसील मरवाही के निमधा में बिना अनुमति के संचालन करने पर वर्षा जायसवाल क्लीनिक और वर्षा मेडिकल स्टोर्स निमधा को नर्सिंग होम एक्ट के तहत तत्काल सील कर दिया गया है. अनुविभागीय दण्डाधिकारी मरवाही, तहसीलदार, खण्ड चिकित्सा अधिकारी और थाना प्रभारी मरवाही मरवाही की संयुक्त टीम ने छापेमारी कार्रवाई कर वर्षा जायसवाल के (डिग्री इन योगा एण्ड हेल्थ) क्लीनिक और वर्षा मेडिकल स्टोर को सील किया है.

SDM मरवाही दिलेराम डाहिरे ने बताया कि जांच दल को वर्षा जायसवाल के द्वारा प्रस्तुत क्लीनिक एवं मेडिकल स्टोर से संबंधित दस्तावेज और सामग्री की जांच की गई. जांच में पाया गया कि बिना अनुमति के क्लीनिक संचालन की जा रही थी. बिना अनुमति के डॉ. रूपेन्द्र मिश्रा क्लीनिक में उपचार कर रहे थे. इसी प्रकार वर्षा मेडिकल स्टोर्स, रोहित जायसवाल के नाम से संचालित है. जिसका संचालक वर्षा जायसवाल है. मेडिकल स्टोर में देवेंद्र सिंह नामक व्यक्ति द्वारा दवाइयां बेची जा रही थीं, जो दवाइयां बेचने के लिए अधिकृत नहीं है, न ही इनके पास कोई वैध डिग्री है, जो पूर्णतः मेडिकल संचालन के विरूद्ध पाया गया. मेडिकल स्टोर में रोहित जायसवाल बैठता नहीं है. संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए वर्षा जायसवाल क्लीनिक और वर्षा मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!