छत्तीसगढरायपुर

प्रदेश में ठंडी हवा के साथ सिहरन, न्यूनतम पारा 6 डिग्री, बिलासपुर सरगुजा में शीतलहर

रायपुर न्यूज़ धमाका /// प्रदेश में अभी उत्तर से सीधी हवा का प्रदेश में प्रवेश हो रहा है, जिसका असर अगले दो दिन रहने की संभावना है। इसके प्रभाव से न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेगा और ठंड का प्रभाव कम ज्यादा के रूप में अपना असर दिखाएगा।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि पिछले चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान मेंं छह डिग्री तक गिरावट हुई है। इसकी वजह से पेंड्रा, दुर्ग, बिलासपुर में शीतलहर की स्थिति बनी रही। रायपुर में भी तापमान सात डिग्री नीचे रहा, जिसके प्रभाव से ठंड का प्रभाव अधिक नजर आया।

अगले चौबीस घंटे को लेकर संभावना जताई गई है कि तापमान अब इससे नीचे नहीं जाएगा, मगर सामान्य से कम रहेगा। सरगुजा तथा बिलासपुर संभाग में शीतलहर चलने की संभावना भी बनी हुई है। इसके बाद एक-दो दिन फिर उत्तरी हिस्से में बारिश होने की संभावना बन रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर का 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं दुर्ग जिले को छोड़कर अन्य प्रमुख शहरों का तापमान सामान्य से कम रिकार्ड किया गया।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!