रायपुरछत्तीसगढ

हादसे के बाद सामने आए ‘बचपन का प्यार’ फेम सहदेव

रायपुर न्यूज़ धमाका /// ‘बचपन का प्यार’ गाने से रातों रात फेम पाने वाले छत्तीसगढ़ के सहदेव दिरदो का एक नया वीडियो सामने आया है। पिछले साल 28 दिसंबर को सहदेव का एक्सीडेंट हुआ था जिसके बाद उन्हें काफी चोट आई थी और उनका कई दिनों तक अस्पताल में इलाज चला।

उस दौरान वो सिर पर चोट लगने के कारण बेहोश हो गए थे। उनके एक्सीडेंट की खबर पूरे देश में फैलने के बाद उनके लिए लोग प्रार्थना कर रहे थे। अब इस कड़ी में सहदेव का एक्सीडेंट के बाद एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो सभी का धन्यवाद करते नजर आ रहे हैं।

सहदेव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो हाथ जोड़कर सभी देशवासियों और डॉक्टरों का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो अब बिलकुल ठीक हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, मेरे लिए प्रार्थना करना और शुभकामनाओं के लिए सभी का धन्यवाद।

सहदेव के ठीक होने पर मशहूर रैपर बादशाह ने भी सहदेव के इस पोस्ट पर कमेंट किया। गौरतलब है कि पिछले साल जुलाई के दौरान सहदेव ने स्कूल में बचपन का प्यार गाना गाया था जिसके बाद से ही वो काफी फेमस हो गए। रैपर बादशाह ने इसका एक रीमिक्स वर्जन तैयार किया। इस वायरल गाने की चर्चा सोशल मीडिया पर हर जगह हुई। सहदेव को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सराहा था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!