छत्तीसगढरायपुर

मुख्यमंत्री जनदर्शन : झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से दिव्यांग हुआ 7 साल का मासूम, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार, सीएम साय ने कार्रवाई के दिए निर्देश

रायपुर न्यूज़ -. मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम में प्रदेशभर से लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे हैं. जनदर्शन में झोलाछाप डॉक्टर के शिकार हुए अनुज बंजारे ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से न्याय की गुहार लगाई. उन्होंने गलत इलाज से अपने 7 वर्षीय बेटे दीपेश के दिव्यांग होने की दास्तान सुनाई.

मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम में आज तिल्दा नेवरा इलाके के ग्राम तुलसी निवासी अनुज बंजारे अपनी पत्नी पूर्णिमा और बेटे दीपेश बंजारे के साथ पहुंचे थे. उन्होंने मुख्यमंत्री साय को बताया कि वो तिल्दा के सब्जी मंडी में हमाल का काम करते हैं. 24 अगस्त 2023 को उनके पुत्र का बायां हाथ खेलते हुए फैक्चर हो गया, तुरंत उन्होंने स्थानीय चिकित्सक के क्लिनिक जाकर उसका इलाज करवाया, जहां डॉक्टर ने 1700 रुपए लेकर प्लास्टर किया. आराम ना मिलने पर बेटे को दूसरे अस्पताल ले गए, जहां पता चला कि प्लास्टर गलत तरीके से किया गया है, जिसके कारण हाथ में मवाद और सूजन आ गया है. वहां से रायपुर मेकाहारा रेफर किया गया. बेटे का इलाज कराने एम्स रायपुर गए तो वहां के डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे का हाथ कभी ठीक नहीं होगा और अब उसका बायां हाथ काम करना बंद कर दिया है.

एफआईआर कराने के बाद भी कार्रवाई नहीं

परिजनों ने बताया, एम्स से वापस आकर इलाज के लिए हम उसी डॉक्टर के पास गए तो उन्होंने 3 माह तक फिजियोथैरिपी करवाने कहा. हमने फिजियोथैरिपी करवाया फिर भी हाथ में कोई सुधार नहीं हुआ और अब इलाज से उसने मना कर दिया. मैंने डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर कराया है, परंतु अब तक उन्हें न्याय नहीं मिल पाया है. परिजनों की बात सुनकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!