छत्तीसगढरायपुर

मुख्यमंत्री जनदर्शन में बाइक चोरी का मामला : Bike मालिक की व्यथा सुन सीएम साय ने अफसरों से कहा – जल्द कार्रवाई करें…

रायपुर न्यूज़ -. मुख्यमंत्री के जनदर्शन कार्यक्रम में आज बाइक चोरी का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया. बाइक मालिक के पास ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने का चालान आ रहा है. राजधानी रायपुर के चौबे कॉलोनी निवासी भूपेंद्र साहू आज मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम में आकर अपनी व्यथा बताई. भूपेन्द्र ने बताया कि कुछ समय पहले उनकी बाइक चोरी हो गई. अब दिक्कत यह है कि जिसने बाइक चुराई वो ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहा है और दो बार उनके पास दो हजार रुपए का चालान आ गया है.इस मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया. उन्होंने कहा कि बाइक मालिक की बाइक दिलाने के संबंध में भी जल्द कार्रवाई करें और उन पर जो चालान आया है उसे मुक्त करने के संबंध में कार्रवाई करें.

भारतमाला परियोजना में ली गई भूमि, अब तक नहीं मिला मुआवजा

मुख्यमंत्री जनदर्शन में आज दुर्ग जिले के हनोदा ग्राम के आनंद साहू भी पहुंचे. उन्होंने बताया कि 4 साल पहले भारतमाला परियोजना में उनकी जमीन अधिग्रहित की गई, जिसका मुआवजा आज तक नहीं मिल पाया है. उन्होंने बताया कि अब सड़क बनने का काम भी शुरू हो चुका है. इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए भारत माला परियोजना में आने वाली आनंद साहू की जमीन का परीक्षण कर त्वरित राहत दिलाने के निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री ने जल्द कार्रवाई का दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री साय ने साहू को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपके आवेदन का शीघ्र परीक्षण कर इस पर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा मुआवजा प्रकरणों में शीघ्र कार्रवाई की जाए, ताकि नागरिकों को किसी तरह की दिक्कत न हो. मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद साहू का आवेदन दुर्ग कलेक्टर को भेज दिया गया.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!