कोरबा न्यूज़ – दर्री थाना अंतर्गत पावर सिटी कॉलोनी में चोरी की घटना सामने आई है. चोरों ने एक सुने मकान को निशाना बनाया है. अज्ञात चोर रात के साय में घर का कुंडी तोड़कर अंदर घुसे और नगदी रकम समेत लाखों के जेवरात ले उड़े. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.बताया जा रहा कि मकान नाथू लाल यादव का है. जहां अमितेश राठौर पिछले सात सालों से किराए पर परिवार सहित रहता है. तबीयत खराब होने के कारण वह अपने परिवार के साथ इलाज के लिए कोरबा गया था. रात में तेज बारिश होने के कारण वे सभी कोरबा में ही रुक गए. फिर सुबह जब घर पहुंचे तो देखा की घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था. इसकी सूचना तत्काल दर्री थाना पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गई है.वहीं चोरों का पता लगाने डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया है.मिली जानकारी के अनुसार, घर के आलमारी में डेढ़ लाख रुपये नगदी रकम और सोने-चांदी के जेवरात ले भागे है. चोरी हुए कुल कैश और जेवरात करीब 5 लाख के बताए जा रहे हैं. कॉलोनी में कड़ी सुरक्षा के बाद भी चोरों ने घटना को अंजाम दिया है. कॉलोनी की केयरटेकर कमलेश कुमार सरोज ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से गार्ड भी तैनात किए गए हैं जो लगातार आसपास निगरानी करते रहते हैं.चोरों ने कब कैसे घटना को अंजाम दिया इस बात का पता नहीं चल सकता है. आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की तलाश की जा रही है.
Chhattisgarh News Dhamaka Team
अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव //
18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता
Read Next
July 26, 2026
करंट की चपेट में आकर मौत: पत्नी से विवाद के बाद खंभे पर चढ़ा था पति, जांच में जुटी पुलिस
July 21, 2026
जिला अस्पताल में हड़कंप: डॉक्टर की टेबल के नीचे फन फैलाए बैठा था कोबरा, VIDEO देखकर दहल जाएगा आपका भी दिल
July 20, 2026
सज चुका था मंडप, बारात भी पहुंच गई… तभी पुलिस ने रुकवा दी 13 साल की दुल्हन और 15 साल के दूल्हे की शादी
July 19, 2026
जुड़वा बच्चे होने की खुशियां मातम में बदलीं: एक नवजात की मौत पर मचा हंगामा, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप
July 12, 2026
आधी रात बाइक पेट्रोलिंग, उपद्रवियों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, कराया उठक-बैठक गुंडागर्दी पर पुलिस का शिकंजा
June 11, 2026
पानी टंकी पर चढ़े युवक से मचा हड़कंप, पुलिस पर लगाए आरोप; घंटों चला समझाइश का दौर
October 15, 2025
SECL खदान में बारूद गाड़ी का टायर फटा, एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
October 14, 2025
कोरबा: पैसों के लिए युवक ने रची लूट और अपहरण की झूठी कहानी, खुद किया ब्लेड से हमला
October 13, 2025
प्राइवेट स्कूल के टीचर ने मालगाड़ी के सामने कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
October 13, 2025

